फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Right after speaking with moist eyes, the right government has cared for us

हाथरस: नम आंखों से बोले देर से ही सही सरकार को हमारी सुध तो आई......

Sun, 17 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Right after speaking with moist eyes, the right government has cared for us
हाथरस: राजस्थान से लौटे प्रवासी स्पोर्ट्स स्टेडियम से जाते हुए। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

शासन स्तर से अन्य प्रांतों में फंसे यूपी के लोगों को वापस लाया जा रहा है। राजस्थान से प्रवासी मजदूरों की बसों से यूपी में वापसी की जा रही है। इसके लिए जिले को नोडल बनाया गया है। यहां शनिवार की सुबह एक रोडवेज बस से 23 कामगार मजदूर जयपुर से यहां जिले के स्पोट्स स्टेडियम में पहुंचे। इन कामगारों के चेहरों पर अपनों से मिलने की ललक व चेहरे पर अजीब सी थकान दिखाई दे रही थी। अपने और अपने परिवारों को संभालने में जुटे हुए थे। यहां प्रशासन ने सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई और फिर यूपी रोडवेज की बसों से इन लोगों को इनके जिले के लिए रवाना किया।
जयपुर में सरकारी ठेकेदार के नीचे सड़क किनारे बनने वाली नालियों की मरम्मत का काम करता था। लॉकडाउन के बाद ठेकेदार द्वारा काम नहीं दिया गया। इस कारण कई दिनों तक तो अपने पैसों से खाने-पीने का सामान लिया। कुछ दिनों बाद वहां मकान मालिक और अन्य लोग परेशान करने लगे।
विज्ञापन

-गौतम, शाहजहांपुर
कपड़ों की कढ़ाई बुनाई का काम करता था। लॉकडाउन शुरू के बाद काम पूरी तरह बंद हो गया। अब वहां खाने-पीने की समस्या बढ़ने लगी। अब अपने ही गांव में जाकर फिर से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उस्मान, रामपुर
दिल्ली में मजदूरी करके अपने व अपने परिवार की गुजर चल रही थी। लॉकडाउन शुरू होते ही मजदूरी पूरी तरह से बंद हो गई। अब वहां भी कोई काम मिल नही रहा था, तो गांव को लौटना ही ठीक है।

-महीपाल, शाहजहांपुर
जयपुर में मजदूरी करने के लिए गया था। अपने परिवार को भी साथ लेकर गया था। अब लॉकडाउन के कारण सभी कामकाज ठप हो गए हैं। अब परिवार के साथ ही वापस अपने शहर लौट रहे हैँ।
-सलीम, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed