फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras residents dance to the songs of Haryanvi singer Shiva Chaudhary

Dandiya Night: हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी के गीतों पर झूमे हाथरसवासी, लोगों ने खूब की मस्ती

Sun, 27 Oct 2024 10:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

मंच पर पहुंची शिवा चौधरी ने सबसे पहले भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद लोगों को गीत ताबीज बना लूं… से उपस्थित लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में हायो रब्बा, तेरे बिन दिल नहियो लगता आदि गीतों से श्रोताओं में जोश भरने का काम किया।

विज्ञापन
Hathras residents dance to the songs of Haryanvi singer Shiva Chaudhary
प्रस्तुति देती हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

26 अक्तूबर की शाम हाथरस के लोगों के लिए यादगार बन गई। अमर उजाला के डाडिया उत्सव में अपने परिवार के साथ शामिल हुए शहर के लोगों ने खूब मस्ती की। हरियाणवी गायिका शिवा चौधरी के गीतों पर लोग झूम उठे। महिलाओं ने डांडिया लेकर नृत्य किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने भी धमाल मचाया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द लिया।

विज्ञापन


रामोजी रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरूआत डीएम राहुल पांडे्य, एसपी निपुण अग्रवाल और प्रभारी सीडीओ राजेश कुरील ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम का संचालन कर रहीं अनन्या ने कार्यक्रम में दिए जाने वाले अवार्ड की जानकारी अतिथियों और उपस्थित लोगों के बीच साझा की।
विज्ञापन

उद्घाटन
मंच पर पहुंची शिवा चौधरी ने सबसे पहले भक्ति गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद लोगों को गीत ताबीज बना लूं… से उपस्थित लोगों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में हायो रब्बा, तेरे बिन दिल नहियो लगता आदि गीतों से श्रोताओं में जोश भरने का काम किया। इसके बाद उन्होंने डांडिया गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवार्ड जीतने के लिए युगलों ने खूब दिखाया दम

डांडिया उत्सव कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं प्रतियोगिताओं के पुरस्कार पाने के लिए प्रतिभागियों के बीच होड़ रही। देर रात तक आयोजित चले कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ डांसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ ड्रेसिंग जोड़ी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ युगल अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ स्माइल अवार्ड पाने के लिए खूब मशक्कत की और शानदार प्रस्तुतियां दी।
आयोजक
कार्यक्रम आयोजन में रहा इनका अहम योगदान
डांडिया में मुख्य सहयोगी आदित्य एंटरप्राइजेज के मुकेश कुमार बीज वाले हैं। इसके साथ ही पॉवर्ड बाई श्रीमोहता आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड, धीर फूड इंड्रस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, सर्वेश्वर फूड प्रोडेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्गर कम्पनी, बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, आरपीएम महाविद्यालय कोटा रोड, आरबीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल, विशम्भर दयाल एंड संस सादाबाद गेट, अशोक ट्रेडिंग कम्पनी, गुप्ता मेंशन के अलावा वैन्यू पार्टनर रामोजी रिसोर्ट, फूड एंड वेवरेज पार्टनर चारू किचिन, द फूड जंक्शन भी सहयोगी रहे।

अमर उजाला के इस डांडिया उत्सव ने दिख खुश कर दिया। इतना आनन्द कभी किसी कार्यक्रम में नहीं आया, जितना यहां आया है। बेहतरीन आयोजन है।- सुनीता सरदाना।
मैं आभारी हूं कि अमर उजाला ने इतने बेहतरीन कार्यक्रम में मुझे भी आमंत्रित किया। यहां आकर हमने खूब आनन्द लिया है। गीत-संगीत सब कुछ बेहतरीन है।-दिव्या अग्रवाल।
ऐसा कम होता है जब हम बच्चों के साथ किसी कार्यक्रम को एक साथ एंजाय करें। ये मौका अमर उजाला ने दिया है। यहां लोग एक साथ पूरे परिवार के साथ डांडिया खेल रहे हैं।-चारु अग्रवाल।
गायिका शिवा चौधरी का कोई जवाब नहीं है। उनके गीतों ने वाकई समां बांध दिया है। अमर उजाला की ओर से पिछले कार्यक्रम को भी हम याद करते हैं और अब ये कार्यक्रम भी हमारे लिए यादगार बन गया है।-रिद्धि जैन।
डांडिया नाइट
पिछले साल की तरह इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में डांडिया का आयोजन कराना वाकई बेहतरीन है। हम चाहेंगे कि इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित हों।-दीप्ती वार्ष्णेय।
 इस कार्यक्रम का हमने पूरा आनन्द लिया है। मैने बच्चों के साथ इस कार्यक्रम को खूब इंजाय किया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए।-भावना गौड़।
इस तरह के आयोजन तो बहुत होते हैं, लेकिन अमर उजाला के कार्यक्रम को लेकर पहले से ही क्रेज था। जैसी उम्मीद थी, वैसा ही कार्यक्रम सामने आया है।-सोनिया बूटिया।
मेरे लिए यह शनिवार बेस्ट हो गया है। शाम के इस आयोजन में डांडिया खेला, बहुत मजा आया। गीत संगीत नृत्य की ये शाम इतनी बेहतरीन है जिसे बयां नहीं किया जा सकता।-मधु अग्रवाल।
डांडिया नाइट
समाजसेवी महिला संगठनों की रही अहम मौजूदगी
डांडिया उत्सव में महिला समाजसेवी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्याओं की उपस्थिति काफी अहम रही। कार्यक्रम में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर की दीप्ती वार्ष्णेय, जॉयंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस डायमंड की पूजा वार्ष्णेय, जेसीआई विक्ट्री की नीतू अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, जेसीआई हाथरस की भारती गोयल, अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष अंजना गर्ग, वनिता शाखा की एकता अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, अग्रवाल नारी जागृति मंच की अध्यक्ष दीप्ती अग्रवाल, ज्ञानार्थ महिला मंडल की इला जैन व जॉयंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन अधिकारी सोनल अग्रवाल सहित तमाम समाजसेवी संगठनों की सहभागिता अहम रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed