फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report will be filed against 73 teachers, BSA gave Tahrir

हाथरस: 73 शिक्षकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज, बीएसए ने दी तहरीर

Thu, 23 Jan 2020 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report will be filed against 73 teachers, BSA gave Tahrir
73 शिक्षकों के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बीएसए ने दी तहरीर, एसआईटी जांच में फंसे हैं 71 शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एसआईटी जांच में फंसे 71 शिक्षकों के खिलाफ बृहस्पतिवार को बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। वहीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने वाले दो अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी तहरीर दी गई है। बीएसए की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2005 में बीएड करने वाले जिले के 71 शिक्षक-शिक्षिकाएं एसआईटी की जांच में फंस गए हैं। इनके खिलाफ पिछले महीनों में बीएसए ने शासन के निर्देश पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की थी। इसके बाद सभी हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने इन्हें राहत देते हुए बीएसए के सेवा समाप्ति के आदेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

वहीं, जांच के दौरान एसआइटी ने इन सभी के रिकार्ड को जब्त कर लिया था। पिछले दिनों उच्च अधिकारियों के द्वारा फर्जी व टेंपर्ड शिक्षकों की कार्रवाई को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेस की थी। इसमें निर्देश देकर कहा गया था कि फर्जी शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

71 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी गई है। यह सभी एसआईटी की जांच वाले हैं। इनके अलावा दो अन्य के खिलाफ भी तहरीर दी गई है।
-हरिश्चंद्र, बीएसएफ
तहरीर प्राप्त हो गई है। तहरीर का अध्ययन करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed