फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report of some people coming in contact with businessman suffering from Corona infected cancer, negative

हाथरस: कोरोना संक्रमित कैंसर पीड़ित कारोबारी के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Sun, 10 May 2020 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Report of some people coming in contact with businessman suffering from Corona infected cancer, negative
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रविवार को 24 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रशासन को मिल गईं। इन सभी रिपोर्ट के निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इन रिपोर्ट में सीकनापान गली में कैंसर पीड़ित लकड़ी कारोबारी, ओढ़पुरा निवासी पुलिसकर्मी के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों की भी रिपोर्ट शामिल हैं। फिलहाल कोरोना संक्रमित लकड़ी कारोबारी के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद यहां जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि विगत में घंटाघर सीकनापान गली में कैंसर पीड़ित टिंबर कारोबारी को कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने परिवार के 25 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। साथ ही इलाके के एक किमी के दायरे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया था। यहां लोगों की आवाजाही पूर्णत: बंद कर दी गई थी। इस दौरान ओढ़पुरा निवासी एक पुलिसकर्मी, जोकि फिरोजाबाद में तैनात था, उसके भी कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिसकर्मी के परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में रहे लोगों को भी क्वारंटीन किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाके की स्क्रीनिंग की गई। संपर्क में आने वाले लोगों के भी नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे गए। अब नमूनों की रिपोर्ट आने लग गई हैं। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि रविवार को 26 नमूनों की रिपोर्ट आई हैं। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि सीकनापान गली घंटाघर निवासी कोरोना संक्रमित व्यक्ति व ओढ़पुरा निवासी कोरोना संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट आने लगी हैं। संपर्क में आने वाले कुछ लोगों रिपोर्ट रविवार को आई हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed