{"_id":"63cd8169e726e225d929e35b","slug":"hathras-report-filed-on-two-people-in-case-of-black-marketing-of-rice-sadabad-news-ali3096039193-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चावल की कालाबाजारी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 31 बोरे चावल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चावल की कालाबाजारी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, 31 बोरे चावल बरामद
Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:30 AM IST
सार
राया रोड स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, वहां 31 बोरे चावल के बरामद हुए। गोदाम वालों से बिल की पूछी गई, तो वह कोई जबाव नहीं दे सके। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
चावल भरे बोरे प्रतीकात्मक
विस्तार
राया रोड स्थित गोदाम से पकड़े गए सरकारी चावल के मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आपूर्ति विभाग के लिपिक संतोष कुमार व कृष्णा कुमार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 व 7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में बताया गया है 20 जनवरी की रात 8:30 बजे आपूर्ति विभाग के लिपिक ओमप्रकाश पुत्र हेमराज सिंह के स्वामित्व वाले राया रोड स्थित प्लॉट पर पहुंचे। यहां से 31 प्लास्टिक के कट्टे में चावल मिले। ओमप्रकाश ने बताया कि यह चावल पप्पू का है। उसने बिना उसे बताए प्लॉट में रख दिया है।
विज्ञापन
चावल के संबंध में पप्पू ने कोई कागज बिल नहीं पेश किया गया। चावल के पैकेट पर हाथ की सिलाई लगी हुई थी। इससे पता चलता है यह चावल कार्ड धारकों को वितरित होने वाला सब्सिडी युक्त चावल है। जो कालाबाजारी के उद्देश्य से इकट्ठा किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पप्पू निवासी बरामई, ओमप्रकाश पुत्र हेमराज निवासी एदलपुर को नामजद किया गया है।
विज्ञापन