न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
जीटी रोड नगला लाला के एक मकान में शनिवार को शव मिलने के मामले में मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतक देवेंद्र कुमार उर्फ अनिल कुमार निवासी नगला लाला के पुत्र प्रवीण कुमार ने रिपोर्ट में कहा है कि एक माह पूर्व महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरव और जितेंद्र सिंह निवासी नगला लाला ने उनकी माताजी पूनम देवी से बहला फुसला कर विमलेश कुमारी पत्नी सुरेंद्र सिंह के नाम बैनामा करा लिया था।
तभी से उसकी मां और दो भाइयों सहित मां को गायब करा दिया है। बैनामा कराने के बाद उन्हें कोई सूचना नहीं दी। बैनामे के समय वह और उसके पिता दिल्ली में थे। पिता 27 सितंबर को कस्बे में आए तो पता चला कि मकान बिक गया। जब इन लोगों से पूछताछ की तो इन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। इन लोगों की मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के चलते उनके पिता की एक अक्तूबर को मौत हो गई। संवाद