फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Report against 11 people in assault, firing case

हाथरस : मारपीट, फायरिंग मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Report against 11 people in assault, firing case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नगला नौकस में हुए झगड़े और फायरिंग के मामले में 11 लोगों को नामजद हुए विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
बता दें कि गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मारपीट, पथराव और फायरिंग की वारदात हुई थी। फायरिंग से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे। 14 लोगों को चोट आई थीं। इस मामले में गांव निवासी विशेष कुमार पुत्र पुत्र अमृत सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि आठ जुलाई को सुबह आठ बजे बजे उसके पिता व चाचा लायक सिंह, मानपाल सिंह खेत से मवेशियों के लिए चारा लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

तभी गांव के खड़ंजे पर गांव के ही प्रेमवीर पुत्र रामखिलाड़ी, विजय सिंह पुत्र रुस्तम सिंह, अनिल कुमार पुत्र श्याम सिंह, अजय पुत्र नरोत्तम सिंह, योगेंद्र पुत्र अजय कुमार, प्रवीण पुत्र विजय सिंह, उमेश, विशेष कुमार पुत्रगण राजकुमार, कोमल सिंह पुत्र रामसिंह, सुखवीर सिंह पुत्र रामसिंह, रवि कुमार पुत्र रामसिंह नाजायज असलहे, बल्लम ओर लाठी लेकर आए और बैलगाड़ी को रोक लिया। कहने लगे तुम लोगों ने हमारे खिलाफ तहसील में रिपोर्ट कराई है, इसलिए हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। इसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। मारपीट से जसवंत पुत्र मानपाल, गुड्डो देवी, लायक सिंह आदि घायल हो गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed