{"_id":"5f5ba9c38ebc3e37be0b989f","slug":"hathras-removed-encroachments-shrill-noises-in-many-markets-of-the-city-hathras-news-ali243562148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के कई बाजारों में हटवाए अतिक्रमण, तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के कई बाजारों में हटवाए अतिक्रमण, तीखी नोकझोंक
विज्ञापन
हाथरस: अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारियों की एसडीएम से होती नोकझोंक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट-एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा की मौजूदगी में नगर के कई मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान जेसीबी ने कई स्थानों पर कच्चे-पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए। कुछ दुकानों के बोर्ड भी उखाड़ लिए तो कई के तख्त और तिरपाल को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान बाजारों में टीम की दुकानदारों से तीखी झड़प हुई और हंगामा मच गया। व्यापारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की।
शुक्रवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देशन में राजस्व टीम, पालिका परिषद की टीम व पुलिस ने संयुक्त रुप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान शहर के तालाब चौराहे से मुख्य बाजार पंजाबी मार्केट, बैनीगंज होते हुए घंटाघर तक चलाया गया। इस दौरान अस्थाई अतिक्रमण कर रहे सामानों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। स्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई स्थानों पर टीम की नोकझोंक और हंगामा हुआ। कुछ पक्के निर्माण जेसीबी ने ध्वस्त कर दिए। कई दुकानदार इस दौरान अपनी दुकानों के शटर गिराकर भी वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमणकारियों से करीब तीन हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। ईओ डॉ. विवेकानंद ने बताया कि रास्ते में कुछ प्राइवेट अस्पतालों की वजह से मार्ग अवरुद्ध रहते हैं। पार्किंग की सुविधा नहीं है, इसे लेकर नोटिस जारी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
टेंपो के आगे सड़क पर लेट गया दुकानदार
हाथरस। यह टीम जब घंटाघर पहुंची तो वहां कुछ दुकानों के निर्माण के लिए निर्माण सामग्री सड़क पर पड़ी थी। नगर पालिका के टेंपो ने इस निर्माण सामग्री को भरना शुरू कर दिया। स्थिति गंभीर हो गई और एक दुकानदार टेंपो के आगे ही लेट गया। इस पर वहां और व्यापारी एकत्रित हो गए और अभियान के विरोध में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। एकबारगी ऐसा लगा कि जैसे यहां बवाल न हो जाए। बाद में एसडीएम सदर ने इन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।