{"_id":"601d923f8ebc3e4c8722550c","slug":"hathras-relief-to-police-administration-from-postponement-of-chakka-jam-sikandhra-rahu-news-ali255523273","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चक्का जाम स्थगित होने से पुलिस-प्रशासन को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चक्का जाम स्थगित होने से पुलिस-प्रशासन को राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत के आह्वान पर छह फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम रद्द होने की सूचना से पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली है। अब किसान यूनियन द्वारा केवल अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बता दें कि दिल्ली सीमा पर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर छह फरवरी को पूरे देश में किसानों ने चक्का जाम करने का आह्वान किया था। पुलिस-प्रशासन इसे लेकर खासा सतर्क था। इसे लेकर एसडीएम अंजलि गंगवार, सीओ सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार टीपी सिंह, कोतवाल प्रवेश राणा ने शुक्रवार को कोतवाली पर किसान नेताओं के साथ इस संबंध में मंत्रणा की।
कोतवाल प्रवेश राणा ने दोपहर को जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम का ऐलान राकेश टिकैत ने रद्द कर दिया है। अब यहां किसान अपनी मांगों को लेकर सिर्फ ज्ञापन ही देंगे।