फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Relief from heat to general public due to storm, rain, power supply disrupted

हाथरस : आंधी, बारिश से आमजन को गर्मी से मिली राहत, बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Relief from heat to general public due to storm, rain, power supply disrupted
हाथरस : देर शाम आई बारिश में लाइट जलाकर निकलते बाहन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को मौसम ने करवट ली। बूंदाबांदी के बाद तेज आंधी व बारिश आई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आंधी व बारिश के कारण शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गया। कई जगहों पर बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण देर रात तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। हालांकि देर रात कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई। वहीं देहात में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी।
जून माह के अंत में कई दिनों से गर्मी के मारे लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। बृहस्पतिवार की शाम को मौसम ने करवट ली। शाम को चार बजे के करीब बूंदाबांदी हुई। इससे उमस बढ़ गई। रात को करीब सात बजे तेज आंधी व बारिश आई। बारिश के चलते ठंडी हवाओं से आमजन को गर्मी से निजात मिली। आंधी बारिश से बिजली अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन

शहर के गिजरौली, नवीपुर, ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं देहात के चंदपा, मुरसान, लाखनू, सलेमपुर, महौ, नगला रति आदि सबस्टेशन से जुड़े फीडरों की लाइनों में फॉल्ट के कारण पूरी रात बिजली गायब रही। कर्मी देर रात तक फाल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed