फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Relationship's maternal uncle strangled a student

हाथरस: रिश्ते के मामा ने गला घोंटकर की छात्रा की हत्या

Wed, 05 Feb 2020 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Relationship's maternal uncle strangled a student
हाथरस: मृतक छात्रा खुशबू का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
रिश्ते के मामा ने गला घोंटकर की छात्रा की हत्या
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच एक रेस्टोरेंट में दिनदहाड़े हुई वारदात से मची सनसनी
एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश में दबिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के बीचों-बीच स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार की दोपहर को रिश्ते के मामा ने प्रेम संबंधों के चलते अपनी भांजी की गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से बड़ी चालाकी से फरार हो गया। घटना की जानकारी जैसे ही रेस्टोरेंट के स्वामी और कर्मियों को मिली तो वहां खलबली मच गई। आनन-फानन कोतवाली निरीक्षक मौके पर पहुंच गए और बाद में एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। काफी देर तक रेस्टोरेंट के बाहर व अंदर भीड़ लगी रही। घटना की रिपोर्ट एक नामजद के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह फरार हो गया।
शहर मेें बुर्ज वाला कुआं पर स्पाइसी रेस्टोरेंट है। मंगलवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे बिजेंद्र सिंह पुत्र महीपाल सिंह निवासी रायतपुर इगलास अलीगढ़ हाल निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी हाथरस अपनी रिश्ते की भांजी खुशबू भारती पुत्री रामदास भारती निवासी भूरापीर गली नंबर चार कोतवाली सदर हाथरस को इस रेस्टोरेंट में ले आया। दोनों अंदर ही केबिन में बैठ गए और वहां एकांत में काफी देर तक बात भी करते रहे। बिजेंद्र ने इस दौरान फिंगर चिप्स, कॉफी का आर्डर भी दिया।
विज्ञापन

इस बीच नजर छिपाकर बिजेेंद्र ने खुशबू का गला घोंट दिया और उसका सिर टेबल पर टिका दिया। काफी देर तक किसी को यह अहसास नहीं हुआ कि इस लड़की की हत्या हो चुकी है। उसके बाद मौका पाकर बिजेंद्र वहां से खिसक गया। बाद में जब वेटर ने खुशबू को इसी स्थिति में देखा तो उसे शक हुआ, उसने वहां अन्य स्टाफ व मालिक योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित को भी बुलाया। जैसे ही इस लड़की को इन लोगों ने थोड़ा छूकर देखा तो उसका शव कुर्सी से नीचे गिर गया। यह देखकर वहां खलबली मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल भी वहां आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भी बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता व अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। पिता रामदास ने आते ही आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या उसके छोटे भाई के साले बिजेंद्र ने की है। पुलिस ने शव को वहां से पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका खुशबू बागला डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। इस घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने बिजेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है। रिपोर्ट में मृतका के पिता ने कहा है कि बिजेंद्र पहले भी उनकी लड़की को परेशान करता था। इसे लेकर पंचायत भी हो चुकी थी। वह उनकी लड़की को अब परेशान नहीं करेगा, लेकिन मंगलवार को वह बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को रेस्टोरेंट में ले आया और वहां उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed