{"_id":"60257b0f8ebc3ee9100fb8e3","slug":"hathras-recommendation-to-remove-12-examination-centers-10-new-exam-centers-hathras-news-ali2560186183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 12 परीक्षा केंद्र हटाने, 10 नए परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 12 परीक्षा केंद्र हटाने, 10 नए परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए शासन द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत निर्धारित किए गए 94 परीक्षा केंद्रों का प्रशासन ने भौतिक सत्यापन कराया है। सत्यापन में 12 परीक्षा केंद्रों में कई खामियां सामने आई हैं। लिहाजा इन 12 परीक्षा केंद्रों को हटाने और 10 नए परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति जिला परीक्षा समिति ने शासन से की है। इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से ही लिया जाएगा।
इस वर्ष की 10वीं व 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू होनी है। 10वीं के 25,859 और 12वीं के 22,877 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 48,736 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। जिले के 94 विद्यालयों को इस बार ऑनलाइन फीडिंग के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन जब विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया तो 12 केंद्र मानक के विपरीत पाए गए हैं। इन्हें निरस्त किए जाने की संस्तुति की गई है। 10 राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की रिपोर्ट शासन को विभाग द्वारा भेजी गई है। इस पर अभी शासन को अपनी अंतिम स्वीकृति देनी है।
94 परीक्षा केंद्रों में से 12 केंद्र मानक के विपरीत पाए गए हैं। इन्हें निरस्त किए जाने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। 10 नए परीक्षा केंद्र बढ़ाने की भी रिपोर्ट भेजी गई है। इस पर शासन द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना है। अब शासन के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन
-ऋतु गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक।