फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras reached first position in Mandal in Swachh Survekshan-2019 feedback

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के फीडबैक में मंडल में पहले पायदान पर पहुंचा हाथरस

Fri, 20 Sep 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras reached first position in Mandal in Swachh Survekshan-2019 feedback
मंडल में पहले पायदान पर पहुंचा हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के फीडबैक में मिली उपलब्धि
3.30 लाख लोगों ने भेजा था स्वच्छता का फीडबैक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के तहत जिले से 3.30 लोगों ने स्वच्छता की तस्वीर शासन को भेजकर जिले को मंडल में प्रथम स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है। पूरे प्रदेश में यह जिला 16वें स्थान पर पहुंच गया है। अब जिले को प्रदेश में पहले स्थान पर लाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने कोशिश तेज कर दी है। इसके तहत जिले भर के अधिकारी, कर्मचारी आम जन को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। स्कूल-कॉलेजों के साथ ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्रहियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करते हुए ऐप के माध्यम से फीडबैक भिजवाया जा रहा है।
शासन की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण -2019 के तहत ऑनलाइन ऐप के माध्यम से स्वच्छता का फीडबैक लिया जा रहा है। इस फीडबैक को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों को भी इस ऐप के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के अथक प्रयासों के बाद अब तक जिले से 3.30 लाख लोगों ने ऐप के माध्यम से फीडबैक भेज दिया है। सर्वेक्षण में हाथरस ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला प्रदेश में अब 16वें स्थान पर पहुंच गया है। फीडबैक को लेकर विभागीय अधिकारी मॉनीटरिंग में लगे हुए हैं। ग्राम स्तरीय सभी अधिकारियों को फीडबैक में दिलाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed