फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: RD College student will show talent in Odisha

हाथरस : उड़ीसा में आरडी कॉलेज की छात्रा दिखाएंगी हुनर

Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: RD College student will show talent in Odisha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उड़ीसा में आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्रा योगा प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना हुनर दिखाएगी। 25 से 28 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रा मंगलवार को उड़ीसा के लिए रवाना हुईं। प्राचार्या व शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं देकर उड़ीसा के लिए रवाना किया।
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पिछले दिनों हुई विश्वविद्यालय स्तर की योगा प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राचार्या डॉ. इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन एवं डॉ. बरखा भारद्वाज अध्यक्ष शारीरिक-शिक्षा विभाग से प्रशिक्षित बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा चौधरी 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी योगा चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने लिए उड़ीसा की राजधानी भूवनेश्वर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या, क्रीड़ा समिति सदस्यों, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्रा को विजयी होकर लोटने का आशीर्वाद व बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed