{"_id":"5f0a0fdd8ebc3e63c232a0e9","slug":"hathras-rapid-investigation-of-roadways-personnel-report-awaited-hathras-news-ali238400367","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: रोडवेज कर्मियों की हुई रैपिड जांच, रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: रोडवेज कर्मियों की हुई रैपिड जांच, रिपोर्ट का इंतजार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन की पांबदियों के बीच शनिवार को हाथरस डिपो के दो दर्जन से अधिक कर्मियों की कोविड की रैपिड जांच हुई। अब कर्मी रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखीय है कि हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी ने लॉकडाउन में श्रमिकों को घर पहुंचाने के दौरान सीएमओ को पत्र लिखकर रोडवेज कर्मियों की टेस्टिंग कराने के लिए पत्र लिखा। अब कई माह बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। शनिवार को हाथरस डिपो के दो दर्जन से अधिक कर्मियों की सीएमओ कार्यालय में बुलाकर कोविड की रैपिड जांच की गई। जांच रिपोर्ट तीन दिन बाद मिलेगी।
अब जांच के बाद रोडवेज कर्मियों की धड़कनें बढ़ गई है। बाकी कर्मियों और जांच की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें सैनिटाइजर मास्क आदि दिए गए हैं। इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि शनिवार को दो दर्जन से अधिक कर्मियों की रैपिड टेस्टिंग की गई है। तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट आएगी।