{"_id":"5efdf18f8ebc3e42d966de28","slug":"hathras-raped-70-year-old-woman-by-taking-her-to-chari-s-field-hathras-news-ali2375983176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 70 वर्षीय वृद्धा से चरी के खेत में ले जाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 70 वर्षीय वृद्धा से चरी के खेत में ले जाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 70 वर्षीय वृद्धा के साथ एक युवक ने चरी के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर होने पर आसपास के लोग वहां आ गए तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
इगलास रोड स्थित एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्धा बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे टुकसान स्थित बैंक से पेंशन के रुपये निकाल कर गांव जा रही थी। रास्ते में टुकसान निवासी राम प्रकाश उर्फ सीटू पुत्र मेघसिंह जाट मिल गया और वृद्धा को चरी के खेत में खींच कर ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख-पुकार होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला।
सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। वृद्धा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया। इधर, बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को इगलास चौराहा बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वर्जन
- टुकसान के युवक द्वारा वृद्धा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
- प्रकाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।