{"_id":"62868e549f8e804000402fd2","slug":"hathras-rape-of-a-girl-on-the-strength-of-a-firearm-case-filed-hathras-news-ali2919346124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तमंचे के बल पर किया युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तमंचे के बल पर किया युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने एक युवती के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और उसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन में मुकदमा दर्ज कराया गया।
मुकदमा दर्ज कराते हुए हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कहा है कि बुधवार की रात्रि को उसकी बेटी घर के अंदर अकेली सो रही थी। इस दौरान रात्रि 11.30 बजे आरोपी दीपू उर्फ टेढ़ा चारदीवारी फलांगकर घर में घुस आया। वहां उसने तमंचे के बल पर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फिर तमंचा लहराते हुए धमकी देकर भाग गया। इस मामले की रिपोर्ट थाना हाथरस जंक्शन में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। संवाद