फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramvir gave one crore from his MLA fund to Uttar Pradesh Kovid Care Fund

हाथरस: रामवीर ने अपनी विधायक निधि से उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में दिए एक करोड़

Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ramvir gave one crore from his MLA fund to Uttar Pradesh Kovid Care Fund
कोविड केयर फंड में सादाबाद विधायक के विधायक निधि से संबंधित पत्र को डीएम को सौंपते उनके भाई रामेश - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद से विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये मुख्यमंत्री द्वारा कोरोना महामारी से संघर्ष के लिए चलाई गई मुहिम ‘उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड’ में अवमुक्त किए जाने का आग्रह किया है। पत्र की एक प्रति उनके छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय ने डीएम को दी है।
विधायक ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को आज एकजुटता का परिचय देते हुए इस महामारी से निपटने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व मैंने भारत वर्ष का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने सिकंदराराऊ आवास को अपने स्वयं के खर्चे पर आइसोलेशन वार्ड बनाने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि मंगलवार को प्रदेश विधानसभा का वरिष्ठ सदस्य होने के नाते उन्होंने यह धनराशि अवमुक्त की है।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर वह अपनी स्वयं की तरफ से आगे भी मदद करेंगे। साथ ही क्षेत्र के विकास का भी पूर्ण ध्यान रखा जाएगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं की जाएगी। उपाध्याय के मुताबिक इस पत्र के प्राप्त होने के उपरांत प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने ट्वीट के माध्यम से यह धनराशि प्रदान करने पर पूर्व मंत्री को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed