{"_id":"61e1c2186506bd5ca2271286","slug":"hathras-ramveer-was-a-strong-contender-for-bjp-ticket-in-the-year-1993-hathras-news-ali28309512","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वर्ष 1993 में भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे रामवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वर्ष 1993 में भाजपा की टिकट के प्रबल दावेदार थे रामवीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय शनिवार को अपने आगरा स्थित आवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे और फिर माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें सादाबाद से प्रत्याशी बना देगी। वहीं उनके परिजन भी यह कह रह हैं कि रामवीर इस बार भी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि रामवीर ने अपनी सियासी पारी की शुरूआत भाजपा से ही की थी।
वर्ष 1993 में रामवीर उपाध्याय हाथरस विधानसभा सीट से भाजपा के प्रबल दावेदार थे, लेकिन तब भाजपा ने अपना उम्मीदवार पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान को बना दिया था। तब रामवीर ने यह चुनाव निर्दलीय लड़ा था और तीसरे स्थान पर आए थे।
बाद में वह बसपा में शामिल हो गए थे, फिर 1996 से अब तक लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। वह तीन बार हाथरस सीट से विधायक रहे। वर्ष 2012 में सिकंदराराऊ सीट से चुनाव जीते और पिछला वर्ष 2017 का चुनाव सादाबाद से जीते। ऐसे में उनकी यह भाजपा में दोबारा वापसी होगी। संवाद