फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ramlila ends with the coronation of Shri Ram

हाथरस : श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का हुआ समापन

Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:16 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)कस्बा में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार की देर रात को अयोध्या चौक में श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया।प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि बने पंडित मुरारीलाल शर्मा ने किया।

विज्ञापन
Hathras: Ramlila ends with the coronation of Shri Ram
हाथरस : श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला के दौरान मौजूद लोग। संवाद - फोटो : SASNI

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार की देर रात को अयोध्या चौक में श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन किया गया। इसके साथ रामलीला का समापन हो गया। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। आचार्यों के मंत्रोच्चारण के बीच राज्याभिषेक की परंपरा निभाई गई।
दरअसल, शुक्रवार की देर रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सीता और लक्ष्मण, हनुमान जी सहित राजगद्दी पर बुलाया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों की आरती उतारी गई।वहां आचार्य पं. अशोक कुमार शर्मा, उपाचार्य पं. संजय उपाध्याय, सह उपाचार्य पं. शैलेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीराम का अभिषेक किया और उन्हें राजगद्दी पर विराजमान किया गया। मुख्य अतिथि सीमेक्स स्कूल के निदेशक अरुण कुमार सिंह, केलांचल कोल्ड स्टोर के निदेशक संजय सिंह ने यह रस्म निभाई।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रभारी तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। अंत में रामलीला का क्रमल वार्ष्णेय ने सुनाया। रामलीला कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का भगवान श्रीराम के हाथों प्रतीक चिह्न दिलवाकर सम्मान कराया। कमेटी के संरक्षक प्रकाशचंद्र शर्मा ने पुलिस-प्रशासन और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीशचंद्र गुप्ता, लीलाधर शर्मा, क्रमल वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप वार्ष्णेय, डॉ. लोकेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, महीपाल सिंह, बृजेश शर्मा आदि मौजूद थे। सुरक्षा की कमान प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, क्राइम प्रभारी जोगेंद्र सिंह दलबल के साथ मौजूद थे। संचालन क्रमल वार्ष्णेय ने किया। प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि बने पंडित मुरारीलाल शर्मा ने किया। फिर उन्होंने सब ब्राह्मणों को तिलक करने की आज्ञा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed