{"_id":"60a80a8a8ebc3e6e8e2afaf6","slug":"hathras-rain-in-the-morning-sunshine-in-the-afternoon-hathras-news-ali2636285122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सुबह हुई बारिश, दोपहर को निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सुबह हुई बारिश, दोपहर को निकली धूप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मौसम का मिजाज शुक्रवार को फिर बदला। सुबह बारिश हुई और दोपहर को धूप निकल आई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत बनी रही, लेकिन मौसम का यह बदलाव सब्जी व आम उत्पादक किसानों पर भारी पड़ रहा है। उन्हें फसल खराब होने का डर सता रहा है। इधर, कई स्थानों पर बारिश की वजह से बिजली भी गुल रही।
उल्लेखनीय है कि बीते दो दिनों से बारिश का सिलसिला जारी था। शुक्रवार की सुबह भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही था। बादल छाने के बाद बारिश भी हुई। इस कारण लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। बाद में दोपहर को धूप निकल आई। ग्रामीण अंचल में बिजली की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कुछ घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा।