फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Railways ready to provide space for Kaka's statue at the station

हाथरस : काका की प्रतिमा के लिए स्टेशन पर जगह देने को रेलवे तैयार

Fri, 16 Sep 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:12 PM IST
सार

----अन्य केंद्र----फोटो हेडिंग काका की प्रतिमा के लिए स्टेशन पर जगह देने को तैयार रेलवेक्रासररेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन ने दिए थे प्रतिमा लगवाने के निर्देशसिटी रेलवे स्टेशन पर पहले से ही बना है काका हाथरसी स्मृति पटलसंवाद न्यूज एजेंसीहाथरस। वैसे भी रत्न हाथरस के ही निवासी हैं और उन्होंने हाथरस से ही राजनीति की शुरुआत की है। ---यदि कोई व्यक्ति या संस्था काका हाथरसी की प्रतिमा बनवाकर हमें देगी तो उस प्रतिमा को रेलवे स्टेशन परिसर में हम लगवा देंगे।

विज्ञापन
Hathras: Railways ready to provide space for Kaka's statue at the station

विस्तार

----अन्य केंद्र----
विज्ञापन

फोटो
हेडिंग
काका की प्रतिमा के लिए स्टेशन पर जगह देने को तैयार रेलवे
क्रासर
रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन ने दिए थे प्रतिमा लगवाने के निर्देश
सिटी रेलवे स्टेशन पर पहले से ही बना है काका हाथरसी स्मृति पटल
संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी की प्रतिमा रेलवे स्टेशन पर लगवाने के लिए रेलवे प्रशासन तैयार हो गया है। हालांकि पहले से ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी स्मृति पटल बना है। यहां लगी शिला पट्टिका पर काका की कुछ कविताएं भी लिखी हैं।
हाथरस का जिक्र आते ही सभी के जेहन में काका हाथरसी का नाम आता है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी स्मृति पटल बना है। उसके अंदर एक शिला पट्टिका लगी है। इस पर काका की कई रचनाएं भी लिखी हैं। वर्ष 2011 में इस शिला पट्टिका का जीर्णोद्धार किया गया था। पिछले दिनों जब रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था तो उन्होंने स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

वैसे भी रत्न हाथरस के ही निवासी हैं और उन्होंने हाथरस से ही राजनीति की शुरुआत की है। अब रेलवे प्रशासन का कहना है कि यदि किसी संस्था या किसी व्यक्ति द्वारा काका हाथरसी की प्रतिमा स्टेशन पर लगवाई जाती है तो वह इसके लिए स्थान देने को तैयार हैं। वैसे काका हाथरसी की प्रतिमा को लगवाने के लिए पूर्व में कई ज्ञापन भी कई संस्थाओं द्वारा दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
यदि कोई व्यक्ति या संस्था काका हाथरसी की प्रतिमा बनवाकर हमें देगी तो उस प्रतिमा को रेलवे स्टेशन परिसर में हम लगवा देंगे। युवा पीढ़ी और स्टेशन पर आने जाने वाले बाहर के लोग भी काका हाथरसी के व्यक्तित्व से परिचित होंगे। हम काका की प्रतिमा लगवाने के लिए तैयार हैं।
-राकेश रंजन, स्टेशन मास्टर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन।
--------
रेलवे प्रशासन काका हाथरसी की प्रतिमा को लगवाने के लिए तैयार है तो यह बहुत खुशी की बात है। काका हाथरसी के नाम से हाथरस की पहचान है। हाथरस से गुजरने वाले लोग भी काका हाथरसी के बारे में जान सकेंगे। इस संबंध में साहित्यिक संस्थाओं से विचार भी किया जाएगा।

-विद्यासागर विकल, साहित्यकार
-
यदि रेलवे हाथरस सिटी स्टेशन पर काका की प्रतिमा लगवाने की बात कह रहा है तो यह अच्छा फैसला है। काका ती स्मृतियों को संजोने में काका की प्रतिमा मील का पत्थर साबित होगी। प्रतिमा लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों व अन्य साहित्यकारों से विचार किया जाएगा।
-गोपाल चतुर्वेदी, साहित्यकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed