न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
आबकारी विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम नगरिया, उधैना, सहपऊ व हाथरस-जलेसर सीमाई क्षेत्रों में अवैध शराब के अड्डों पर छापा मार कार्रवाई की। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर संचालित ढाबों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से देवकी प्रसाद पुत्र रोशन लाल निवासी नगरिया थाना सहपऊ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक अन्य अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान टीम ने चौपाल के माध्यम से लोगों को अवैध, नकली व सस्ती शराब के सेवन से होने वाली नुकसानों के बारे में बताया। लोगों से अपील की कि अगर कोई अवैध शराब बिक्री करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। संवाद