{"_id":"6140ed668ebc3e147253416d","slug":"hathras-raid-on-transport-company-s-warehouse-on-information-of-smuggling-of-raw-liquor-hathras-news-ali2731918102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कच्ची शराब की तस्करी की सूचना पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कच्ची शराब की तस्करी की सूचना पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर छापा
विज्ञापन
हाथरस : एक ट्रांसपोर्ट पर छापा मारकर नमूना भरवाते आबकारी विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कच्ची शराब की तस्करी की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। वहां टीम को विशेष गंध वाले केमिकल के छह ड्रम मिले। इनका नमूना ले लिया गया और इन्हें सील कर दिया गया है।
आबकारी विभाग की टीम को यह सूचना मिली कि कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है और यह शराब एक ट्रांसपोर्ट से बाहर भेजी जा रही है। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम आगरा रोड स्थित नितेश ट्रांसपोर्ट पर पहुंची। इसके गोदाम पर टीम ने छापा मारकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक नितेश से पूछताछ की। पूछताछ में बिल बाउचरों का अवलोकन किया गया। अवलोकन में पता चला कि यह केमिकल भरे ड्रम मैसर्स मोहता आयुर्वेद भवन प्राइवेट लिमिटेड लहरा रोड हाथरस से प्रभात फार्मा अमृतसर को भेजे गए थे। फार्मा ने इसे मानक के अनुसार न पाए जाने के कारण वापस भेज दिया। टीम ने मौके पर इन ड्रमों से सैंपल लेकर ड्रमों को सील कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फर्म परिसर का भी निरीक्षण किया गया। परिसर में कोई औषधि निर्माण कार्य होते नहीं मिला। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान ये तथ्य सामने आया है कि मैसर्स मोहता आयुर्वेद भवन प्राइवेट कंपनी को पूर्व में उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सील किया गया है। इसके मद्देनजर जांच रिपोर्ट की प्रति उपजिलाधिकारी को भेजी जा रही है। संवाद