{"_id":"62fbc9a085c7d52d753c707f","slug":"hathras-property-dealer-shot-dead-hathras-news-ali29825432","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
हाथरस : मृतक मनोहर लाल का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के गांव नंदराम नगरिया निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे एक रिश्तेदार रात को करीब 11 बजे अपने साथ बुलाकर ले गया था। मंगलवार की सुबह कोटा रोड पर पेड़ के नीचे उनका शव मिला। पोस्टमार्टम में सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
कोतवाली सदर इलाके के कोटा रोड स्थित गांव नंदराम नगरिया निवासी मनोहर लाल (50) पुत्र गेंदा लाल प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। परिजनों ने बताया एक रिश्तेदार सोमवार की रात को करीब 11 बजे उन्हें अपने साथ बुलाकर ले गया था। लेकिन वे रात को नहीं लौटे। मंगलवार की सुबह करीब छह बजे परिजनों को किसी ने सूचना दी कि कोटा कपूरा चौराहा से पहले गोगाजी धाम कॉलोनी के निकट एक खेत में सड़क किनारे मनोहर लाल कुशवाह का शव पड़ा है।
परिजनों की सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हाथरस भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक को जगन्नाथ पुत्र पीतांबर निवासी मोहल्ला सीयलखेड़ा थाना कोतवाली 15 अगस्त की रात को करीब साढ़े 11 बजे अपने साथ बुलाकर ले गया था। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए भी पुलिस ने उठाया है। संवाद