{"_id":"625f062d9752da68552dce92","slug":"hathras-procession-or-procession-will-not-go-out-without-permission-hasayan-news-ali289651672","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिना अनुमति के नहीं निकलेगी शोभायात्रा या जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिना अनुमति के नहीं निकलेगी शोभायात्रा या जुलूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को कस्बा की कोतवाली में विभिन्न गांवों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में कोई भी नई परंपरा के तहत शोभायात्रा, जुलूस या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बिना अनुमति के न करें।
उन्होंने कहा कि पुराने रीति-रिवाजो के अनुरूप ही कार्यक्रमों का आयोजन कर शांतिपूर्ण माहौल कायम करने में कानून व पुलिस का सहयोग करते रहें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या युवा सोशल मीडिया व्हाट्स एप या फेसबुक पर आने वाले किसी भी तरह के फर्जी स्लोगन पर कतई ध्यान न दें।
किसी भी धर्म या समुदाय के प्रति आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए माहौल खराब करने से बचें। सीओ ने कहा कि आगामी 15 दिन बाद ईद का त्योहार है। मुस्लिम समुदाय के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं। लाउडस्पीकर भी न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए ही चलाएं।