फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras private hospitals every third child born through cesarean

Hathras: जिले के निजी अस्पतालों में हर तीसरे बच्चे का जन्म ऑपरेशन से, एक अस्पताल में 16 में से 14 सिजेरियन

Fri, 02 Jan 2026 10:53 AM IST
चमन शर्मा कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
कमल वार्ष्णेय, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:53 AM IST
सार

सादाबाद में राया रोड स्थित संस्कार अस्पताल में नवंबर में 16 प्रसव हुए। इनमें से 14 प्रसव ऑपरेशन से किए गए हैं। डीएम ने इसकी जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Hathras private hospitals every third child born through cesarean
हाथरस सीएमओ कार्यालय - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस जिले के नर्सिंग होम सुरक्षित प्रसव के केंद्र नहीं, बल्कि सिजेरियन ऑपरेशन की दुकानें बनते जा रहे हैं। डीएम स्तर से कराई गई समीक्षा इसका खुलासा हुआ है। जिले के कुल 44 प्राइवेट निजी अस्पतालों में एक अप्रैल से 20 नवंबर 2025 के बीच 5,513 प्रसव हुए। इनमें से 1873 प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन के जरिये किए गए। यानी हर तीसरा बच्चा ऑपरेशन के जरिये ही जन्म ले रहा है। डीएम ने इसकी जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


एसीएमओ डाॅ. राजीव गुप्ता की अध्यक्षता में बनी जांच समिति पता करेगी कि ये ऑपरेशन चिकित्सीय कारण से हुए या फिर केवल बिल बढ़ाने के लिए सामान्य प्रसव को दरकिनार किया गया। जिले में लगभग 34 फीसदी प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन से हो रहे हैं, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार यह दर 10 से 15 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस समीक्षा रिपोर्ट ने जो आंकड़े पेश किए हैं, वे न केवल चौंकाने वाले हैं बल्कि प्राइवेट नर्सिंग होम व चिकित्सकों की मंशा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। सादाबाद में राया रोड स्थित संस्कार अस्पताल में नवंबर में 16 प्रसव हुए। इनमें से 14 प्रसव ऑपरेशन से किए गए हैं। शहर में 17 व ग्रामीण क्षेत्र में 27 नर्सिंग होम हैं। कम अस्पताल होने के बावजूद कुल सिजेरियन ऑपरेशन वाले प्रसव में से 65 फीसदी शहरी क्षेत्र में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं। समीक्षा बैठक के बाद सिजेरियन ऑपरेशन की संख्या कम करने के लिए जांच के निर्देश मिले हैं। सादाबाद के संस्कार अस्पताल की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा अन्य प्राइवेट अस्पताल भी जांच की जद हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट सामने आएगी।-डॉ. राजीव रॉय, सीएमओ हाथरस।

डाटा फीडिंग में भी गड़बड़ी

इन आंकड़ों को देखकर डीएम अतुल वत्स ने सादाबाद के संस्कार अस्पताल पर जांच बैठाई है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्राइवेट अस्पताल प्रसूता व उनके परिवार की सही जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे। डीएम ने सभी 16 प्रसूताओं के परिवार से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन किसी से नहीं हो सका। यही स्थिति कुछ अन्य प्राइवेट अस्पतालों की है। इसलिए इनको भी जांच के घेरे में लिया गया है। 

सरकारी अस्पताल के आंकड़े संतोषजनक
प्रसव के मामले में सरकारी अस्पतालों के आंकड़े संतोषजनक हैं। अप्रैल से नवंबर तक जिले के सरकारी अस्पतालों में कुल 14,152 प्रसव हुए हैं। एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता के अनुसार इनमें से 991 प्रसव सिजेरियन ऑपरेशन से हुए हैं, जो कुल प्रसव का सात फीसदी है।

मुख्य बिंदु

  • कुल नर्सिंग होम : 44 (शहरी : 17, ग्रामीण : 27)
  • कुल प्रसव : 5513
  • सिजेरियन ऑपरेशन के प्रसव : 1873
  • दर : लगभग 34 फीसदी (मानक से दोगुना)
  • सरकारी अस्पतालों में प्रसव : 14152
  • सिजेरियन ऑपरेशन के प्रसव : 991
  • ऑपरेशन की दर : 7 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed