फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Printer of X-ray machine damaged in district hospital

हाथरस : जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन का प्रिंटर खराब

Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Printer of X-ray machine damaged in district hospital
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर होती नोक-झोंक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो दिनों से डिजिटल एक्स-रे मशीन का प्रिंटर खराब है। इस वजह से दो दिन से हड्डी संबंधी मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। मरीजों को ये परेशानी अभी दो दिन और झेलनी पड़ सकती है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन व सर्जन के पास आते हैं। हड्डी रोग से संबंधित मरीजों का उपचार डॉक्टर द्वारा एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर किया जाता है लेकिन जिला अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन का प्रिंटर दो दिन से खराब चल रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में हड्डी से संबंधित परेशान मरीजों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बुधवार को एक्स-रे कराने की उम्मीद लेकर आए मरीजों को उस वक्त निराशा हाथ लगी तब एक्सरे विभाग के कर्मचारी ने प्रिंटर खराब होने की बात कहते हुए एक्स-रे करने से इंकार कर दिया। ऐसे में कुछ मरीज तो बाहर से एक्स-रे कराने चले गए तो कुछ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डिजिटल एक्स-रे मशीन के प्रिंटर में कुछ खराबी आ गई है, इस वजह से एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं। ज्यादा इमरजेंसी वाले मरीजों के एक्स-रे पुरानी मशीन से करवाए जा रहे हैं। जल्द ही प्रिंटर ठीक हो जाएगा और फिर डिजिटल एक्सरे मशीन से एक्सरे कराना शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed