फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Principal-Secretary should get the benefits of schemes together: Rana

हाथरस : प्रधान-सचिव मिलकर दिलाएं योजनाओं का लाभ : राना

Fri, 16 Sep 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:10 AM IST
सार

विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति और नीयत में खोट नहीं है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सभी प्रधान व सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करें।

विज्ञापन
Hathras: Principal-Secretary should get the benefits of schemes together: Rana
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में पंचायतराज सम्मेलन का दीप जलाकर शुभारंभ करते सिकंदराराऊ विधायक - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में पंचायतराज सम्मेलन का आयोजन किया गया। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति और नीयत में खोट नहीं है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता कार्यक्रम संयोजक चौधरी चंद्रवीर सिंह ने की और संचालन विक्रम सिंह जादौन ने किया। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि सभी प्रधान व सचिव अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य करें। कोई भी समस्या आने पर जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें।
विज्ञापन

विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने कहा कि हमारी सरकार की नीति और नीयत में कोई खोट नहीं है। हमारी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सभी प्रधान व सचिव मिलकर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में जनता को इन योजनाओं का लाभ दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक चौ. चंद्रवीर सिंह व सह संयोजक शिवकुमार तोमर प्रधान देदामई ने सभी प्रधान, सचिव और जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। सभी अतिथियों, प्रधान, सचिव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, एडीपीआरओ का दुपट्टा, फूलमाला पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में गजेंद्र राणा, जितेंद्र वार्ष्णेय, कोमल सिंह तोमर, सुरेश प्रजापति, अजीत चौधरी, ठा. देवेंद्र पाल सिंह, बृज किशोर शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह, राजकुमार शर्मा, दिलीप मित्तल, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed