फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pressure is being created to compromise in the case

हाथरस : मुकदमे में समझौता करने के लिए बना रहे दबाव

Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pressure is being created to compromise in the case
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बनियाना निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ बंटी वार्ष्णेय ने आरोपी पक्ष द्वारा एक मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
जितेंद्र ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम को सादाबाद से पढ़कर लौट रहे उसके पुत्र को एक शराबी युवक ने रोक लिया और गाली-गलौज देते हुए उसके साथ मारपीट की थी। जब मौके पर पहुंचे कुछ लोगों एवं उसने बीच बचाव किया तो उस शराबी के साथ आए युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए उन पर पथराव कर दिया था। पथराव में पांच लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन

उसने शुक्रवार रात में ही कोतवाली में छह ज्ञात युवकों सहित 20 अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी थी। अब गिरफ्तारी के बचने के लिए एक युवक उसे मोबाइल पर समझौता करने का दबाव बना रहा है। समझौता नहीं करने पर उसे गोली से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed