फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: President Ramnath Kovind's special train passed under tight security from Hathras Junction

हाथरस : हाथरस जंक्शन से कड़ी सुरक्षा में गुजरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्पेशल ट्रेन

Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: President Ramnath Kovind's special train passed under tight security from Hathras Junction
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रेसिडेंशियल ट्रेन के जरिये शुक्रवार को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्टेशन व आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। स्टेशन परिसर के आसपास दुकानें बंद रहीं। सुबह से ट्रेन के गुजरने तक सुरक्षा कर्मियों का रेलवे ट्रैक पर डेरा रहा। राष्ट्रपति की ट्रेन गुजर जाने के बाद रेलवे प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दिल्ली से कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेन के जरिये हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन होते हुए गुजरे। रेलवे स्टेशन पर सुबह से इंजीनियरिंग स्टाफ, आरपीएफ, सिविल पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। स्टेशन विशेष साफ-सफाई की गई। राष्ट्रपति के बेड़े में तीन ट्रेनें शामिल थीं। एक पायलेट ट्रेन थी। उसके बाद मुख्य ट्रेन थी, जिसमें एक दर्जन से अधिक बोगियां थी।
विज्ञापन

उसके पीछे बैकअप ट्रेन चल रही थी। तीनों ट्रेनों के संचालन में दो से तीन मिनट का अंतर आ रहा था। सबसे पहले पायलट ट्रेन दो बजकर 39 मिनट पर गुजरी। उसके बाद मुख्य प्रेसिडेंशियल ट्रेन दो बजकर 59 मिनट पर निकली। उसके बाद कुछ सेकेंड के बाद बैकअप ट्रेन गुजरी। तीनों ट्रेनों के गंतव्य को रवाना होने के बाद सुरक्षा कर्मियों व रेलवे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक ट्रैक पर की गई चेकिंग
हाथरस। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन के गुजरने से पूर्व आरपीएफ हाथरस जंक्शन, आरपीएफ हाथरस सिटी के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों ने मेटल डिटेक्टर की मदद से पूरे रेलवे ट्रैक की चेकिंग की। ट्रैक के आसपास मुस्तैदी के साथ सुरक्षा कर्मी सघन चेकिंग करते रहे। राष्ट्रपति की ट्रेन के गुजरने के बाद इन कर्मियों को राहत मिली। संवाद
स्टेशन के आसपास की दुकानें रहीं बंद
हाथरस। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन के दौरान शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के आसपास का बाजार बंद रहा। इस कारण बाजार में सुबह से दोपहर तक खामोशी छाई रही। राष्ट्रपति के गुजरने के बाद दुकानदारों ने दुकानों को लोगों ने जरूरी कामकाज निपटाए। संवाद
ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन रोका गया
हाथरस। शुक्रवार को जैसे ही हाथरस जंक्शन स्टेशन से राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के बेड़े में शामिल पायलट ट्रेन गुजरी तो सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए। रेलवे लाइन के ऊपर से गुजर रहे मथुरा-बरेली मार्ग को कुछ समय के बंद कर दिया गया। ओवरब्रिज पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती रही। खुफिया विभाग भी डॉग स्क्वायड के साथ चेकिंग करता रहा। संवाद

गोमती एक्सप्रेस बाद में गुजरी
हाथरस। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ट्रेन के आगमन के दौरान गोमती एक्सप्रेस को कुछ मिनट देरी के बाद गंतव्य को रवाना किया गया। यात्रियों को स्टेशन पर बिठाने की बजाय प्रतीक्षालय में बैठाया गया। कोविंद की ट्रेन गुजरने के बाद घोषणा हुई कि यात्री अपनी टिकट चेक करा लें। गोमती एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली है। इसके बाद यात्री प्रतीक्षालय से बाहर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed