{"_id":"63a4a9fb8f278041a4536383","slug":"hathras-preparation-complete-tcl-2-competition-will-start-from-today-hathras-news-ali307523274","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तैयारी पूरी, आज से शुरू होगी टीसीएल-टू प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तैयारी पूरी, आज से शुरू होगी टीसीएल-टू प्रतियोगिता
विज्ञापन
हाथरस : शिक्षकों की टीचर्स लीग को लेकर जानकारी देते कमेंटी के लोग। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
इस साल भी बेसिक स्कूलों में तैनात क्रिकेट में रुचि रखने वाले शिक्षकों की टीचर्स लीग द्वितीय संस्करण की शुरुआत शुक्रवार से डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर होगी। बृहस्पतिवार को आयोजक मैदान पर प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे रहे। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ रविवार को क्रिसमस डे के दिन होगा।
पिछले साल यह लीग सादाबाद ब्लॉक की टीम ने जीती थी, जबकि सहपऊ ब्लॉक की टीम उपविजेता रही थी। पिछले साल की तर्ज पर इस बार भी टीचर्स लीग द्वितीय संस्करण की शुरुआत होने जा रही है। आयोजक प्रवीण उपाध्याय, राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, गौरव शर्मा, सचिन शर्मा और अश्विनी शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि टीचर्स लीग के द्वितीय संस्करण में आठ टीमें प्रतिभाग करेगी। दो ग्रुपों में टीमों को बांटा गया है।
हर टीम को तीन लीग मुकाबले खेलने को मिलेंगे। प्रतियोगिता की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होगी, जबकि इसका उद्घाटन 25 दिसंबर को सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र करेंगे। प्रत्येक दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। सभी आठों टीमें प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटी हैं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन आयोजक तैयारियों में जुटे रहे, मैदान पर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
आज होने वाले मुकाबले
टीचर्स क्रिकेट लीग द्वितीय संस्करण का पहला मुकाबला आज सुबह मुरसान और सासनी ब्लॉक की टीमों के मध्य होगा, जबकि दूसरा मुकाबला सादाबाद और हाथरस ब्लॉक की टीमों के मध्य होगा।