{"_id":"60aaa5c98ebc3e73df7a3cd4","slug":"hathras-pradhan-stormed-into-the-house-and-assaulted-hathras-news-ali2637654154","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : प्रधान ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : प्रधान ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चंदपा क्षेत्र के गांव कोका में प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर गांव के एक व्यक्ति के घर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस व्यक्ति ने चुनाव में दूसरे प्रत्याशी का समर्थन किया था। पुलिस ने प्रधान पति सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बिजेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी कोका ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि 18 मई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर पर बैठा था। तभी प्रधान पति बबलू खां अपने साथी सुनील खां, इंसार खां, फिरोज खां, जीतू, दानवीर और बच्चू और कुछ अन्य लोग आ गए। घर के अंदर घुसकर उसके साथ मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने प्रधानी के चुनाव में अरविंद गुप्ता का समर्थन किया था। इसी वजह से बदला लेने के लिए उन पर यह हमला किया गया। अब धमकी दी जा रही है कि जब सपा की सरकार आएगी तो और सबक सिखाया जाएगा। बिजेंद्र सिंह का कहना है कि प्रधान पति ने एक झूठा मुकदमा उनके और प्रधान प्रत्याशी सहित कई लोगों के खिलाफ दर्ज करा दिया है।