फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Pradhan's younger brother died due to electrocution in the wires of the farm fence

हाथरस : खेत की बाड़ के तारों में आए करंट से पूर्व प्रधान के छोटे भाई की मौत

Sun, 04 Dec 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Pradhan's younger brother died due to electrocution in the wires of the farm fence
मृतक कुलदीप दिवाकर का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रैपुरा में खेत की बाड़ में आ रहे करंट से पूर्व प्रधान के छोटे भाई की मौत हो गई। जिससे गांव में कोहराम में मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में खेत में बाड़ बना कर करंट दौड़ाने के आरोपी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई हो रही है। पूर्व प्रधान और उसका भाई आलू में पानी लगाने के लिए रविवार सुबह खेत पर पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोस के खेत में बिजली के तार में उतरे करंट से ये हादसा हो गया। घटना में छोटे भाई को बचाने में पूर्व प्रधान बड़ा भाई भी झटका खाकर गिर पड़ा था। मृतक युवक की तीन साल पहले ही शादी हुई थी।
गांव रैपुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद के दो पुत्र मुकेश दिवाकर पूर्व प्रधान एवं उसका छोटा भाई कुलदीप दिवाकर रविवार सुबह साढ़े छह बजे आलू के खेतों में पानी लगाने के लिए लेजम लेकर गए थे। कुलदीप लेजम लेकर आगे चल रहा था और उसका बड़ा भाई पूर्व प्रधान मुकेश उससेे छह-सात मीटर पीछे चल रहा था। जैसे ही कुलदीप ने पड़ोस के नत्थी लाल त्यागी के खेतों के लगी तारों की बाड़ को पार करने की कोशिश की तो उसमें आ रहे करंट की चपेट में आ गया और चीखते हुए गिर पड़ा।
विज्ञापन

छोटे भाई की चींख सुनकर बड़ा भाई दौड़कर उसके पास गया और उसके पैर को पकड़ कर उसे खींचा। उसके पैर पकड़ते ही उसको भी जोरदार झटका लगा। जिससे वह भी वहीं पर बेहोश हो गया। थोड़ी देर बाद जब होश आया तो उसने छोटे भाई को एक कपड़े की सहायता से तारों से अलग किया। भाई को बेसुध देख वह जोर जोर से रोने के साथ चीखने चिल्लाने लगा। आवाज सुन कर पास का एक किसान दौड़कर उसके पास आया। दोनों ने कुलदीप को उठाकर खेत की बाड़ से बाहर निकाला और बाइक से सादाबाद ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी एक अबोध बच्ची है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के साले अनुज कुमार निवासी आमामदापुर तहसील कोल जिला अलीगढ़ की तहरीर पर पुलिस उक्त किसान के विरूद्घ मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। विद्युत विभाग के जेई नेम सिंह ने भी पुलिस को लिखित में सूचना दी है कि किसान ने तारों में विद्युत छोड़ने की कोई सूचना नहीं दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed