फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Power problems are being removed from Twitter

हाथरस : ट्विटर से दूर हो रहीं बिजली की समस्याएं

Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Power problems are being removed from Twitter
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बिजली कार्यालय और संबंधित सब स्टेशन पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनकी बिजली से संबंधित समस्याओं का निदान ट्विटर हैंडल की मदद से ही हो जाएगा। ट्विटर पर संबधित क्षेत्र के अधिकारी को समस्या का निदान करने के बाद उसका जवाब भी देना होगा। इन समस्याओं के निस्तारण की निगरानी आला अधिकारियों द्वारा खुद की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कौमरी फीडर के उपभोक्ता रनवीर सिंह ने बिजली न आने की शिकायत ट्विटर हैंडल पर की थी। उसके बाद उनको जवाब मिला उनकी शिकायत संबंधित अधिकारी को भेज दी गई है। उसके बाद एसडीओ डीके शर्मा ने बिजली आपूर्ति सुचारु कर उपभोक्ता व अफसरों को जवाब दिया कि बिजली आपूर्ति चालू हो गई। इसके अलावा कई शिकायतें टोल फ्री नंबर 1912 व अफसरों के व्हाट्स एप नंबर पर पहुंचती है।
विज्ञापन

अफसर कोरोना काल में खुद बिजली आपूर्ति की निगरानी कर रहे हैं। बीते दिनों हीलाहवाली को लेकर शहर के एक विद्युत उपकेंद्र के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। जिले के लोग अब सब स्टेशन जाने की बजाय सोशल मीडिया की मदद से समस्याओं का निदान कराने में जुटे हुए हैं। नियत समय में समस्याओं का निदान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed