{"_id":"60788faa8ebc3e8d2d43a395","slug":"hathras-power-offices-open-on-holiday-on-the-last-day-of-ots-hathras-news-ali261192527","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ओटीएस के अंतिम दिन छुट्टी में भी खुले बिजली कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ओटीएस के अंतिम दिन छुट्टी में भी खुले बिजली कार्यालय
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव को लेकर सार्वजनिक छुट्टी थी। उसके बावजूद ओटीएस के अंतिम दिन भी सभी बिजली कार्यालय खुले। बिजली अफसर सुबह से शाम तक तक बकायेदारों का इंतजार करते रहे। अफसरों से लेकर कर्मी तक बकायेदारों से बकाया जमा करने की गुजारिश करते हुए लक्ष्य को पाने की जुगत में जुटे रहे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस में करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। बकाया वसूली के लिए बिजली विभाग ने फरवरी में ओटीएस योजना की शुरुआत की थी। निगम स्तर से एक लाख साठ हजार पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था। इसी बीच संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली। वहीं दूसरी ओर पंचायत की तिथि घोषित हो गई।
इस कारण ओटीएस में पचास हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। बृहस्पतिवार को ओटीएस की अंतिम तिथि थी। इस कारण छुट्टी में सभी बिलिंग काउंटर व उपखंड कार्यालय खुले। लोगों ने बिल जमा करने में रुचि कम दिखाई। कर्मी सुबह से शाम तक बकायेदारों से बकाया जमा करने की कोशिश में जुटे रहे। अब विभाग द्वारा बकायेदारों से सख्ती से निपटा जाएगा। रेड चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा।