{"_id":"630fa271f095d634745239ac","slug":"hathras-potato-trader-injured-in-accident-dies-during-treatment-shaphu-news-ali2993547177","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हादसे में घायल आलू व्यापारी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हादसे में घायल आलू व्यापारी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
जलेसर शहर के पास 25 अगस्त को हुए हादसे में घायल व्यापारियों में एक युवा व्यापारी की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। तीन-चार महीने पहले ही व्यापारी के बड़े भाई की मौत हुई थी। दो जवान पुत्रों की मौत से घर में मातम का माहौल है।
25 अगस्त को कस्बा से कैलोरा पैठ जाने के दौरान भर्ती के लिए दौड़ रहे युवाओं को बचाने के चक्कर में मैक्स गाड़ी पलट गई थी। हादसे में मोहल्ला होलीगेट निवासी उमेश कुमार (29), ज्ञानदेव उर्फ जॉनी (24), भीकम सिंह (60), मनीष (20) एवं मोहल्ला गढ़ी खेरा निवासी सफी मोहम्मद (42) घायल हो गए थे।
इसमें उमेश कुमार, सफी मोहम्मद और जॉनी को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की देर रात जॉनी पुत्र चंद्र प्रकाश की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो जवान पुत्रों की मौत ने मोहल्ला सहित इसके परिवार को झकझोर दिया है। संवाद
विज्ञापन
दो दिन में दो युवाओं की मौत से कस्बा में पसरा मातम
सहपऊ। दो दिन में दो युवाओं की मौत से कस्बा होलीगेट में मातम का माहौल है। सोमवार को ही सिकंदराराऊ-एटा रोड पर हादसे में सोनू कुमार (27) की मौत हो गई थी। मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था। मंगलवार देर रात ज्ञानदेव उर्फ जॉनी की भी आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। संवाद