फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Post Kovid Care Center established in Bagla District Hospital

हाथरस : बागला जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर स्थापित

Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Post Kovid Care Center established in Bagla District Hospital
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर स्थापित हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक यहां फिजियोथेरेपिस्ट व साइकियाट्रिस्ट कोरोना से ठीक हुए लोगों को सेवा प्रदान कर रहे हैं।
वहीं, एसीएमओ डॉ मधुर कुमार का कहना है कि हमें कोरोना से डरना नहीं है। उन्होंने कहा कि शराब, तंबाकू या अन्य नशीले पदार्थों का उपयोग तनाव का कारण बन सकता है, इसलिए इनका सेवन न करें। कोरोना को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के विचार हो सकते हैं। कोरोना के बारे में डर और चिंता भी हो सकती है। यह बच्चों में नकारात्मक भावनाओं का कारण भी बन सकती है।
विज्ञापन

इस तनाव के साथ मुकाबला करने के लिए दृढ़ इच्छा और सबका साथ जरूरी है। इससे डरने और घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जो आंकड़े आ रहें हैं, वह बताते हैं कि हर रोज कोरोना पाजिटिव होने वालों से ज्यादा संख्या उसे हराने वालों की संख्या ज्यादा है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुचिका सहाय ने कहा है कि अपने प्रियजनों से बात कर हालचाल लेते रहें। फोन या वीडियो कॉल आपको और आपके प्रियजनों को कम अकेला और जुड़ा महसूस करने में मदद कर सकता है। अपने प्रियजनों के साथ जुड़ने पर विचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed