{"_id":"5fee12478ebc3e3c822441a6","slug":"hathras-poor-relations-with-the-dragon-hitting-power-meters-hathras-news-ali252540742","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ड्रैगन से खराब संबंधों की बिजली मीटरों पर पड़ रही मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ड्रैगन से खराब संबंधों की बिजली मीटरों पर पड़ रही मार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चीन से खराब संबंधों की मार अब बिजली विभाग के मीटरों पर पड़ रही है। पूर्व में लगे चाइनीज मीटरों को रीडरों की मदद से विभाग द्वारा बदला जा रहा है। उपभोक्ताओं को यह डर सता रहा है कि कहीं मीटर बदलने के बाद उनके बिल में मीटर की कीमत न लगकर आ जाए। इसे लेकर उपभोक्ता खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों चीन से भारत के रिश्ते खराब चल रहे हैं। चीन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए भारत ने वहां से सामान मंगाना बंद कर दिया है। बिजली के अलावा कई विभागों में समान की आवक रुक गई है। बिजली विभाग में भी मीटरों की आपूर्ति प्रभावित है। विभाग के अधिकारियों द्वारा रीडरों की मदद से पूर्व में लगे चाइनीज मीटरों की पड़ताल की जा रही है। जैसे ही विभागीय अधिकारियों को पता चलता है कि चाइनीज मीटर है उसे तत्काल बदलवा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं के विभाग द्वारा मीटरों को बदला जा रहा है।
उन उपभोक्ताओं को यह डर सता रहा है कि कही विभाग मीटर की कीमत लगाकर बिल में न भेजे दें, क्योंकि मीटर बदलने के बाद विभाग द्वारा इसकी कीमत को बिल में लगाकर भेज दिया जाता है। बिल को सही कराने के लिए उपभोक्ता विभाग के चक्कर काटता है। एक्सईएन टेस्ट प्रमोद कुमार कुशवाहा का कहना है कि रीडरों की मदद से चाइनीज मीटरों का पता किया जा रहा है। उन मीटरों को बदला जा रहा है। पिछले महीने भी एक बदलवाया है। चाइना से संबंध खराब होने के चलते मीटरों की आवक प्रभावित हो गई है।