फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Polling personnel imprisoned themselves due to the ruckus

हाथरस : बवाल के चलते मतदान कर्मियों ने किया खुद को कैद

Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Polling personnel imprisoned themselves due to the ruckus
हाथरस : सहपऊ थाने में हुए बवाल में घायल पुलिस कर्मी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा सहपऊ में हुए उपद्रव के बाद काफी देर तक मतदान कर्मियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। मतगणना केंद्र थाना सहपऊ से मात्र 20 कदम की दूरी पर है। मतपेटिका लेकर यह वहां आ गए थे। जैसे ही वहां पथराव और तोड़फोड़ शुरू हुई, वैसे ही इन कर्मचारियों ने अंदर से गेट बंद कर लिया और अपनी हिफाजत की। पूरे कस्बे में लोग काफी दहशत में रहे और अधिकारियों को फोन करते रहे। अधिकारी जब मय फोर्स के पहुंच गए। तब लोगों ने वहां राहत की सांस ली।

सहपऊ। युवक के घायल होने के बाद हुए बवाल के चलते थाने पर काफी देर तक अराजकता की स्थिति रही। करीब दो घंटे तक वहां बाहर से पुलिस बल नहीं आया और अराजकता व्याप्त रही। करीब सवा दस बजे एसपी विनीत जायसवाल, डीएम रमेश रंजन कई थानों के पुलिस बल को साथ लेकर थाने पहुंच गए और स्थिति को संभाला। देर रात तक कस्बा सहपऊ के लोग दहशतजदां थे। वहीं बताते हैं थरौरा का घायल युवक आगरा में किसी अस्पताल में दाखिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed