फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Polling parties and EVMs will be tracked with GPS

हाथरस : पोलिंग पार्टियों व ईवीएम को किया जाएगा जीपीएस से ट्रैक

Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Polling parties and EVMs will be tracked with GPS
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए कराई जा रही बैरिकेडिंग। सं? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 20 जनवरी को होने वाले मतदान में पोलिंग पार्टियाें व इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को रखकर ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश चुनाव आयोग ने दिए हैं।
इन वाहनों को सूचीबद्ध किया जा रहा है, जिससे इन वाहनों की निगरानी जोनल मजिस्ट्रेट व कंट्रोल रूम के जरिये की जा सके। पोलिंग पार्टियों व ईवीएम को ले जाने वाले वाहनों की हर पल निगरानी के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से इन वाहनों में जीपीएस लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। ईवीएम व पोलिंग पार्टियाें को लेकर जाने वाली छोटी व बड़ी गाड़ियों का डेटा तैयार किया जा रहा है, जिससे इन सभी गाड़ियों में जीपीएस लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीपीएस के जरिये इन गाड़ियों की आसानी से ट्रैकिंग की जा सकेगी। जोनल मजिस्ट्रेट व कंट्रोल रूम के जरिए ईवीएम ले जाने वाले वाहनों को आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। वाहन खराब होने की स्थिति में जीपीएस लोकेशन के जरिये दूसरे वाहन को भेजने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed