फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Politicians of many parties wipe the tears of the victim's family

हाथरस : कई दलों के राजनेताओं ने पोंछे पीड़ित परिवार के आंसूपहुंचे मृत किसान के घर, पौंछे पीड़ितों के आंसू

Sat, 06 Mar 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Politicians of many parties wipe the tears of the victim's family
हाथरस : मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

बहुचर्चित किसान हत्याकांड में किसान परिजनों से मिलने शुक्रवार को भी कई दलों के नेता पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। बेटी के साथ हुई छेड़खानी का मुकदमा वापस न लेने पर इस किसान की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। कांग्रेस के पूर्व विधायक दल के नेता प्रदीप माथुर की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। इसमें पूर्व मंत्री सतीश कुमार शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रीति तिवारी, प्रदेश सचिव योगेश तालान, जिलाध्यक्ष चंद्र गुप्त विक्रमादित्य, महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता भी शामिल थे।
क्षेत्रीय विधायक हरीशंकर माहौर भी भाजपाइयों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि दुख की घड़ी में वह पूरी तरह से परिवार के साथ हैं और हरसंभव मदद करेंगे। उनके साथ भाजपा के हाथरस शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, अविनाश तिवारी, रामू माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, मदन शर्मा, चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, कृष्णमुुरारी वार्ष्णेय, कप्तान सिंह ठेनुआं, बौबी शर्मा मौजूद थे। सादाबाद विधायक व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने भी पीड़ित के घर पहुंचकर उसके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

परिजनों ने पूर्व मंत्री से सुरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस एवं फास्ट ट्रैक पर मुकदमे की सुनवाई करते हुए हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने हमारी बात को गंभीरता पूर्वक लिया होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती, इसलिए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाए। उपाध्याय ने कहा कि वह इसे लेकर उच्चाधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed