{"_id":"5ffde19f8ebc3e333c4521a0","slug":"hathras-police-will-make-people-aware-of-cybercrime-hathras-news-ali253580936","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरुक करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरुक करेगी पुलिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर पुलिस लोगों को इसके प्रति जागरूक करेगी। यह अभियान ऑपरेशन साइबर कवच के तहत चलेगा। स्कूल कॉलेजों में भी पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा आज से ऑपरेशन ‘साइबर कवच’ के तहत एक सप्ताह का व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें साइबर क्राइम और ठगी से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में साइबर क्राइम संबंधी प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को विभिन्न प्रकार के अपराधों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। छात्रों को साइबर वालंटियर बनाकर उन्हें इस अभियान में शामिल किया जाएगा।
व्यापार मंडल, उद्योग बंधु , सराफा व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें भी इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। सभी बैंक प्रबंधकों की बैठक लेकर उन्हें इस अभियान के बारे में सेंसिटाइज किया जाएगा और बैंक व एटीएम में भी पुलिस द्वारा छपवाए गए पंफलेट और पोस्टर लगाए जाएंगे। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों/सरकारी कर्मचारियों की गोष्ठी कर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। गांव में चौपाल लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर ठगी/बैंक फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी जाएगी।