{"_id":"6248937291d8fc47431f9adc","slug":"hathras-police-sent-the-person-who-shot-the-young-man-to-jail-hathras-news-ali2883907122","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस :युवक को गोली मारने वाले को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस :युवक को गोली मारने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित नवग्रह मंदिर के निकट युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसे पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 31 मार्च की रात को करीब 11 बजे कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड में नवग्रह मंदिर के निकट अभियुक्त अजय अग्निहोत्री निवासी साकेत कॉलोनी ने शराब के नशे में अपने साथी अजय कुमार निवासी साकेत कॉलोनी को बाएं हाथ में गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।
घायल युवक को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त अजय अग्निहोत्री को घटना में प्रयोग किए गए 315 बोर के तमंचे, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त अजय अग्निहोत्री शातिर अभियुक्त है।
विज्ञापन
वह पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ जनपद हाथरस में हत्या का प्रयास, चोरी आदि जैसी संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक केशव दत्त शर्मा, एसआई अरुण कुमार, आशीष राजौरिया शामिल थे।