{"_id":"614630648ebc3e84885acdc3","slug":"hathras-police-rescued-a-young-man-who-committed-suicide-on-the-railway-line-after-drinking-alcohol-shaphu-news-ali2735469159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शराब पीकर रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शराब पीकर रेलवे लाइन पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया
विज्ञापन
हाथरस : शराब पीकर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने के लिए बैठे युवक को खींचती पुलिस। संवाद
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
गांव मानिकपुर (जलेसर रोड) से गुजरने वाली दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर एक युवक शराब पीकर आत्महत्या करने पर पहुंच गया। जब कुछ लोगों ने उसे रेलवे लाइन पर लेटा देखा तो इसकी सूचना पीआरवी वैन को दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने युवक को ट्रैक से खींचकर हटाया।
दरअसल, युवक शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंच गया था। लोगों की सूचना पर पीआरवी पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी युवक ट्रैक से हटने को तैयार नहीं था। इतने में ट्रेन की हॉर्न सुनाई देने लगी। ट्रेन नजदीक आती दिख पुलिस ने युवक को जबरन खींचकर ट्रैक से हटाया।
इसके बाद पीआरवी युवक को उसके घर तक छोड़कर आई। परिजनों का कहना है कि वह शराब पीने का आदी है। शराब पीकर उनको भी काफी परेशान करता है। उसकी शादी हो चुकी है और दो बच्चों का पिता है। युवक की जान बचाने पर ग्रामीणों ने पीआरवी पुलिस की तारीफ की। संवाद