फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police removed the idols on the ground of Gram Sabha

हाथरस : ग्रामसभा की जमीन पर रखी मूर्तियों को पुलिस ने हटवाया

Sun, 07 Feb 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police removed the idols on the ground of Gram Sabha
हाथरस : गांव पुरा खुर्द में मंदिर ध्वस्त होने के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव पुरा में ग्रामसभा की जमीन पर कुछ लोगों ने मूर्तियों की स्थापना कर दी। जिसे लेकर ग्राम प्रधान ने समाधान दिवस में शिकायत करते हुए ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मूर्तियों को हटवा दिया गया। लेकिन अब कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए मूर्तियों को जबरन हटाए जाने का आरोप लगाया है।

गांव पुरा के कुछ लोगों का कहना है कि गांव में काफी वर्ष पुराना मंदिर था। जिसमें कई देवताओं की मूर्तियां लगी हुई थीं। पुलिस, लेखपाल और ग्राम प्रधान ने मंदिर को खड़े होकर ध्वस्त करा दिया। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई है। थाना प्रभारी राजीव यादव ने बताया कि ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान ने शिकायत की थी। जिसके बाद संबंधित व्यक्ति को समझाया गया। उसने खुद ही वहां से मूर्तियों को हटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed