{"_id":"6361706e98f43049cf207f91","slug":"hathras-police-recovered-the-firearm-on-the-spot-of-the-accused-by-taking-him-on-remand-hathras-news-ali3037968162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशानदेही पर तमंचा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपी की निशानदेही पर तमंचा किया बरामद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हर्ष फायरिंग कर एक मासूम बच्ची की जान लेने के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में 12 अक्तूब की रात्रि में दुल्हन के स्वागत में एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में नौ साल की मासूम बच्ची इनाया पुत्री सलमान निवासी किंदौली की मौत हो गई थी। इस मामले में थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
आरोपी इमरान निवासी छोटी किंदौली ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसे पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। हाथरस गेट के इंस्पेक्टर क्राइम संजय सिंह ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया है। संवाद