फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police preparing to put rasuka on the killers of the farmer

हाथरस : किसान के हत्यारोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी कर रही पुलिस

Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police preparing to put rasuka on the killers of the farmer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के एक गांव में हुई किसान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव की तलाश में पुलिस की दबिशें जारी हैं। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी भी कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने भी पुलिस-प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
इस हत्याकांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सोमवार की देर शाम से लेकर मंगलवार की देर रात तक लगातार दबिशें दीं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस अभियुक्तों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस हत्या में एक नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही अन्य अभियुक्त भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इस मामले में रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस उसी हिसाब से अपनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत जायसवाल, एसपी, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed