फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Police negligence in the case of biti from the beginning, disclosed in CBI charge sheet

हाथरस प्रकरण : सीबीआई की चार्जशीट में पुलिस की लापरवाही का खुलासा

Thu, 24 Dec 2020 03:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2020 03:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police negligence in the case of biti from the beginning, disclosed in CBI charge sheet
हाथरस कांड : बिटिया के गांव में गश्त करते सीआरपीएफ के जवान। - फोटो : HATHRAS

बिटिया के मामले में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने इस प्रकरण में शुरू से ही लापरवाही बरती। सीबीआई ने इस पूरे प्रकरण में 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की थी। तीन दर्जन से ज्यादा गवाह भी बनाए गए हैं। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में इस मामले में चार जनवरी को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की चार्जशीट में यह बात तो सामने आई ही थी कि मुख्य आरोपी संदीप के बिटिया से रिश्ते थे। दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होती थी। इस दौरान संदीप ने जब कई बार बिटिया को फोन दिया तो उसने फोेन नहीं उठाया और न ही संपर्क किया। ऐसे में संदीप उससे खफा रहने लगा था। बिटिया के पक्ष का और संदीप के पक्ष का झगड़ा भी हुआ था। इतना ही नहीं सीबीआई ने इसमें पुलिस की घोर लापरवाही भी मानी है।
विज्ञापन


चार्जशीट के अनुसार 14 सितंबर को जब घटना हुई तो पीड़िता ने जबर्दस्ती शब्द का इस्तेमाल किया था, फिर भी पुलिस ने इस केस में यौन हिंसा की बात को नजरअंदाज कर दिया और धारा 307 व एससी-एसटी एक्ट के तहत ही मुकदमा दर्ज किया। 19 सितंबर को भी बिटिया के जब पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में बयान लिए तो भी छेड़खानी की धारा 354 ही पुलिस ने बढ़ाई। 22 सितंबर को जब बिटिया का बयान दर्ज किया तब उसने संदीप, रामू, रवि व लवकुश का नाम लिया और इस पर सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने का प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पुलिस ने इसमें धारा 376 डी जोड़ी। ऐसे में पुलिस की इस केस में लापरवाही सीबीआई को देखने को मिली। सीबीआई ने इस पूरे प्रकरण में 80 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की थी। सूत्रों की मानें तो तीन दर्जन से ज्यादा गवाह सीबीआई ने चार्जशीट में बनाए हैं। इसमें गांव के लोगों से लेकर पुलिसकर्मी और चिकित्सक भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed