फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Police got 45 thousand rupees back to the victim of fraud

हाथरस : ठगी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने 45 हजार रुपये दिलाए वापस

Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Police got 45 thousand rupees back to the victim of fraud
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर की जैन गली निवासी व्यक्ति से हुई ऑनलाइन ठगी के मामले में साइबर सैल की टीम ने रुपयों को वापस दिलाया है। जिस पर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने पुलिस को धन्यवाद दिया। विजेंद्र विक्रम सिंह पुत्र राजाराम निवासी जैन गली हलवाई कोतवाली सदर को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर अपनी बातों में फंसा लिया और उसके खाते से 45 हजार रुपये पार कर दिए।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल टीम हाथरस की सक्रियता व प्रयास से विजेंद्र विक्रम सिंह के वापस कराए गए। रुपये वापस पाकर विजेंद्र विक्रम सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कार्यालय साइबर सेल हाथरस पहुंचकर हाथरस पुलिस को धन्यवाद कहा। साइबर सेल की टीम में प्रभारी साइबर सेल ऋषिपाल सिंह, गौरव तोमर, अलोक कुमार, मोहित कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed